ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का पहला चरण आज, नौ मंडलों के 37 जिलों में 44 हज़ार से अधिक उम्मीदवार आज़मा रहे हैं अपनी किस्मत 

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का पहला चरण आज, नौ मंडलों के 37 जिलों में 44 हज़ार से अधिक उम्मीदवार आज़मा रहे हैं अपनी किस्मत 

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान आज गुरुवार यानी 4 मई को रो रहा है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदाता अपना वोट नजदीकी पोलिंग बूथ पर डाल सकते हैं।
पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों में वोटिंग जारी है। इस दौरान 7593 पदों के लिए करीब 44 हज़ार से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला 37 जिलों की 2.40 करोड़ जनता के हाथों में हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने जानकारी दी कि पहले चरण में 2.40 करोड़ मतदाता हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पहले चरण के चुनाव में करीब 85 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।  इसमें एक नगर पालिका अध्यक्ष ,36 नगर पालिका सदस्य, एक नगर पंचायत अध्यक्ष, 37 नगर पंचायत सदय तथा 10 नगर निगम पार्षद शामिल हैं।
इन 37 जिलों में हो रहा पहले चरण का मतदान 
 

शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, झांसी, जालौन, ललितपुर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, मैनपुरी मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज।

सीएम योगी ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सुबह गोरखपुर के एक बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की।
 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button