ताज़ा खबरें

पंजाब: ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब: ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

पंजाब पुलिस को आज सुबह एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ पंजाब की मोगा पुलिस ने आज सुबह ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा के एक गुरुद्वारा से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। बता दें कि करीब 36 दिन बाद अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर लिखा कि अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार। आगे की जानकारी द्वारा साझा किया जाएगा
पंजाब पुलिस नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करें, कोई भी फर्जी खबर साझा न करें, हमेशा सत्यापित करें और साझा करें।

 

गौरतलब है कि पुलिस अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश रही थी। उसने भी अपने समर्पण को लेकर कई बार संदेश भेजे लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल ने मोगा के गांव रोड़े में सरेंडर किया है, ये जरनैल सिंह भिंडरावाला का पैतृक गांव है। अमृतपाल सिंह को बठिंडा से एयरलिफ्ट कर डिब्रूगढ़ जेल लाया जाएगा।

इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पंजाब पुलिस को फटकार लगाई थी कि जब उसके साथियों को पकड़ लिया गया तो अमृतपाल तक पुलिस कैसे नहीं पहुंच पाई। अब बताया जा रहा है कि अमृतपाल की गिरफ्तारी कर ली गई है।

बता दें कि पंजाब पुलिस पहले ही खालिस्तान समर्थक के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा चुकी है। पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। 18 मार्च से ही अमृतपाल फरार चल रहा था जब उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू की गई थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button