देश में आज मनाई जा रही है रामनवमी, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
देश में आज यानी 30 मार्च को रामनवमी मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देश वासियों को शुभकानाएं दी है। रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।
रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2023
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है। सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदर्शों को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।
राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है। सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदर्शों को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 30, 2023
रामनवमी का पर्व आज देशभर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। रामनवमी चैत्र मास के नौवें दिन मनाई जाती है।
राम नवमी के अवसर पर देशभर के समस्त राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में राम नवमी के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है।
इस साल रामनवमी 30 मार्च को है। मान्यता है कि धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में अपना सातवां अवतार लिया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल धूम-धाम से राम नवमी का पर्व मनाया जाता है।