ताज़ा खबरें

दिल्ली: संसद में विपक्षी नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने किया विरोध प्रदर्शन, अडानी मामले को लेकर हो रहा है प्रदर्शन, कांग्रेस ने भी लिया हिस्सा   

दिल्ली: संसद में विपक्षी नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने किया विरोध प्रदर्शन, अडानी मामले को लेकर हो रहा है प्रदर्शन, कांग्रेस ने भी लिया हिस्सा   

आज शुक्रवार को विपक्षी दलों के कई नेताओं ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद और UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान को लेकर हुए हंगामा के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित की गयी है। आज शुक्रवार को  राज्‍यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस बीच संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के नेता विरोध प्रदर्शन करने बैठ गए हैं। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी आज हंगामे के भेट चढ़ गया। यहाँ केंद्र सरकार राहुल गांधी को लंदन में दिए गए उनके बयानों के लिए घेर रही है। इसके साथ ही राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है वहीं, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा, इसलिए माफी का सवाल ही नहीं उठता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button