ताज़ा खबरेंभारत

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने CBI की जांच के तरीके को दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली: CBI द्वारा गिरफ्तारी के बाद आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई जांच के तरीके को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले को सीजेआई के समक्ष 10.30 बजे मेंशन करने की तैयारी है.

 

मनीष सिसोदिया के पक्ष का कहना है कि मनीष जांच में सहयोग कर रहे थे. इसलिए उनकी गिरफ्तारी अवैध है. जबकि सीबीआई ने यह कहते हुए मनीष सिसोदिया का रिमांड लिया कि वे सवालों का जवाब स्पष्ट रूप से नहीं दे रहे हैं और जांच में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं.

 

जानकारी के अनुसार मनीष सिसोदिया की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी करेंगे और इस मामले पर जल्द सुनवाई की मांग करेंगे. बता दें आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button