ताज़ा खबरें

ED ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के PA को किया तलब, एक्साइज घोटाले के मामले में हुई कार्रवाई

ED ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के PA को किया तलब, एक्साइज घोटाले के मामले में हुई कार्रवाई

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को झटका लगा है। यहाँ प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को एक्साइज घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA को पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले सीबीआई ने भी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को इस मामले में तलब किया था।

इस मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे खिलाफ ईडी, सीबीआई समेत कई एजेंसियां लगा रखी है, कई बार छापे भी मारे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। सिसोदिया ने कहा कि मैंने जांच में सहयोग किया है और आगे भी जारी रखुंगा।

गौरतलब है कि ED और CBI ने दावा किया है कि शराब लॉबी की मिलीभगत और रिश्वत के साथ दिल्ली की आबकारी नीति को संशोधित करते हुए अनियमितताएं की गईं। शराब लाइसेंस फीस माफ या कम की गई और शराब लाइसेंस लेने वालों को अनुचित लाभ दिया गया। यह भी आरोप लगाया गया कि शराब फर्मों ने इस प्रक्रिया में 12% लाभ कमाया। जिसमें से 6% हैदराबाद के बिजनेसमैन अभिषेक बोनीपल्ली जैसे बिचौलियों के माध्यम से सरकारी अफसरों को दिया गया।

मामले में दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है और उनसे पूछताछ की गई है। केस के अन्य आरोपियों में तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण, उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त पंकज भटनागर शामिल हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button