ताज़ा खबरें

मशहूर गायक सोनू निगम के साथ MLA के बेटे ने की हाथापाई, सेल्फी लेने को लेकर हुआ था विवाद

मशहूर गायक सोनू निगम के साथ MLA के बेटे ने की हाथापाई , सेल्फी लेने को लेकर हुआ विवाद

 

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम और उनकी टीम के साथ बीती रात यानी सोमवार को हाथापाई हुई। यह हाथापाई एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुआ। यहाँ कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद सोनू निगम और उनकी टीम से हाथापाई की गयी। हमले में उनका दोस्त घायल हो गया है जो अस्पताल में भर्ती है।

 

 

इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। बता दें कि गायक सोनू निगम सोमवार को चेंबूर इलाके में अपनी टीम के साथ लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे आरोप है कि तभी स्थानीय विधायक सोनू निगम की टीम मैनेजर सायरा के साथ बदतमीजी करने लगा। विधायक का बेटा सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गया और सिंगर की मैनेजर को वहां से हटने के लिए कहने लगा। वहीं जब सोनू निगम स्टेज से नीचे उतरने लगे तो पहले तो उसने उनके बॉडीगार्ड रब्बानी को धक्का दिया और फिर सिंगर को। इस चक्कर में रब्बानी को कई चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि गायक सोनू निगम की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 337 (दूसरों की जान को खतरे में डालने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button