ताज़ा खबरें

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

 

ओडिशा से स्वास्थ्य मंत्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ आज सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री और और झारसुगुड़ा के विधायक नबा दास पर गोली मार दी। यह घटना उस दौरान हुई जब दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है।

 

घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गांधी चौक पर हुई। जानकारी के मुताबिक, नब दास के सीने पर गोली लगी है। नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button