आज फिर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा यूपी में भी करेगी एंट्री
आज फिर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा यूपी में भी करेगी एंट्री
करीब नौ दिन के ब्रेक के बाद आज यानी मंगलवार से एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद अपनी बहन प्रियंका गांधी के बाद पदयात्रा शुरू की है। यह यात्रा दिल्ली जाफ़राबाद से शुरू हुई।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत जाफराबाद से हुई। pic.twitter.com/O3lgpbPNGD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
दिल्ली के बाद यह यात्रा गोकुलपुरी से होते हुए सीएम योगी के गढ़ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी के लोनी से गाजियाबाद होते हुए बागपत में रात को यात्रा रुकेगी और विश्राम किया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफ़िक एडवाइज़री जारी की है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों (पुरानी दिल्ली के कई इलाक़ों, लोहा पुल, पुश्ता रोड, जाफ़राबाद, मौजपुर , गोकुलपुरी ) में भारी जाम की आशंका जताई है.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, यात्रा तीन जनवरी को उनके प्रदेश में प्रवेश करेगी और 120 किलोमीटर का सफर तय कर पांच जनवरी को हरियाणा में पहुंचेगी। यह यात्रा फिलहाल शीतकालीन विश्राम पर है। यह 24 दिसंबर को दिल्ली के लाल किला पहुंची थी। बता दें कि यात्रा ने 110 से अधिक दिनों में 3,000 किमी से अधिक मार्च कर चुकी है।






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/pt-PT/register?ref=KDN7HDOR
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY