ताज़ा खबरें

“मेरा सिर शर्म से झुक गया” लड़की की घसीटकर हत्या की घटना पर बोले दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना

“मेरा सिर शर्म से झुक गया” लड़की की घसीटकर हत्या की घटना पर बोले दिल्ली के एलजी

कल रविवार को यानी नए साल के पहले दिन को देश की राष्ट्रीय राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहाँ एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मारी और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए। इस घटना को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने ने ट्वीट कर लिखा, “आज सुबह कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर ‘मेरा सिर शर्म से झुक गया है’ और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं।”

 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में बताया कि पुलिस आयुक्त दिल्ली के साथ इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। यहां तक कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button