“मेरा सिर शर्म से झुक गया” लड़की की घसीटकर हत्या की घटना पर बोले दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना

“मेरा सिर शर्म से झुक गया” लड़की की घसीटकर हत्या की घटना पर बोले दिल्ली के एलजी
कल रविवार को यानी नए साल के पहले दिन को देश की राष्ट्रीय राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहाँ एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मारी और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए। इस घटना को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने ने ट्वीट कर लिखा, “आज सुबह कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर ‘मेरा सिर शर्म से झुक गया है’ और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं।”
My head hangs in shame over the inhuman crime in Kanjhawla-Sultanpuri today morning and I am shocked at the monstrous insensitivity of the perpetrators.
Have been monitoring with @CPDelhi and the accused have been apprehended. All aspects are being thoroughly looked into.— LG Delhi (@LtGovDelhi) January 1, 2023
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में बताया कि पुलिस आयुक्त दिल्ली के साथ इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। यहां तक कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.