कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत; रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती

देहरादून: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जाते समय गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए, ऋषभ पंत की कार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास डिवाइडर से टकरा गई.
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटना में उनकी कार में आगल लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।#RishabhPant #RishabhPantAccident pic.twitter.com/UrK6PLwaqr
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 30, 2022
हरिद्वार एसपी (ग्रामीण) स्वपन किशोर ने बताया कि “क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. ऋषभ पंत को रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ.”
जानकारी के मुताबिक कार में सवार पंत की पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं. दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटना के समय पंत अपनी कार चला रहे थे. घटनास्थल से मिली तस्वीरों के मुताबिक कार बुरी तरह जली हुई हालत में नजर आ रही थी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी में ट्वीट किया, “वाहन दुर्घटना में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए अधिकारियों को उनके इलाज की हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.”






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.