भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस आज; AICC मुख्यालय में हुई तैयारियां

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस को लेकर AICC में हुई तैयारियों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर झंडा फहराया. इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। #CongressFoundationDay pic.twitter.com/mBfq3Dbpa1
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 28, 2022
स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है.
इससे पहले कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सुबह ट्वीट कर लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है. हम भारत के संविधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में गारंटीकृत अवसर की समानता में दृढ़ता से विश्वास करते हैं.”
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस का 138 साल पुराना इतिहास है, कांग्रेस की नीति, सिद्धांत, कार्यक्रम अडिग हैं. संविधान की रक्षा करने में हम सक्षम हैं. उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने की बात कही है. हम आज संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस का हर नेता, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा.






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you very much for sharing, I learned a lot from your article. Very cool. Thanks.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/hu/register?ref=FIHEGIZ8