देश में आज मनाया जा रहा है ‘वीर बाल दिवस’, पीएम मोदी ‘मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम’ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

देश में आज मनाया जा रहा है ‘वीर बाल दिवस’, पीएम मोदी ‘मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम’ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
आज यानी 26 दिसंबर को देश में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज पीएम मोदी मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘वीर बाल दिवस’ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इससे पहले पीएमओ ने एक बयान में कहा कि मोदी लगभग 300 बाल कीर्तनियों द्वारा किए जाने वाले शबद कीर्तन में शामिल होंगे और लगभग 3,000 बच्चों द्वारा किये जाने वाले ‘मार्च-पास्ट’ को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर ट्वीट कर लिखा कि वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों और माता गुजरी जी के साहस को याद करते हैं। हम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहस को भी याद करते हैं। आज दोपहर 12:30 बजे, इस प्रेरक दिवस को चिह्नित करने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दिल्ली: PM मोदी 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। #VeerBaalDiwas pic.twitter.com/vt7xoO1nxi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2022
इस मौके पर देश भर के स्कूल और कॉलेज में निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप और हवाई अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर डिजिटल प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही देशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां गणमान्य व्यक्ति सिखों के अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों की जीवन गाथा और बलिदान का वर्णन करेंगे।
बता दें कि इस साल 9 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को सिख गुरु के बेटों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.