ताज़ा खबरेंभारत

RSS चीफ मोहन भागवत अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया.

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 66 वर्षीय नेता को 9 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने एम्स में पूर्व केंद्रीय मंत्री की स्वास्थय स्थिति के बारे में जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया था.

ALSO READ: अफगानिस्तान: काबुल में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 60 की मौत, 180 घायल

शुक्रवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेता की स्थिति के बारे में जाँच करने के लिए अस्पताल गए थे.

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता भूपेंद्र यादव, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह, पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, वायु सेना प्रमुख मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु ¨सघवी, ज्योतिरादित्य ¨सधिया सहित कई दिग्गज नेता एम्स पहुंचे थे.

जेटली को एम्स के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किए जाने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल का दौरा किया था.

9 अगस्त को देर रात के बयान में, एम्स ने कहा था कि डॉक्टरों की एक बहु-अनुशासनात्मक टीम की देखरेख में जेटली का इलाज चल रहा है. तब से, अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button