Avatar: The Way Of Water हुई रीलीज, रिलीज होते ही किया तगड़ा कलेक्शन

Avatar: The Way Of Water: निर्देशक जेम्स कैमरून की बहुचर्चित फिल्म ‘अवतार-द वे ऑफ वॉटर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ट्रेलर के बाद से ही इस फिल्म को लेकर खूब हाइप बन चुका है.
अवतार फिल्म का पहला भाग 2009 में रिलीज हुआ था और रिलीज के साथ ही इसने मूवी ने मानो हंगामा मचा दिया था. ‘अवतार’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी. 3डी में ‘अवतार’ के पैंडोरा की इस दुनिया को देख हर कोई दंग रह गया था.
‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ की कहानी उसी पैंडोरा की है जिसकी दुनिया 2009 में हमारे सामने खुली थी. स्टोरी की बात करें तो, जेक सुली अब इंसानों से नावी बन चुका है और अब वह अपनी जिंदगी की जंग को लड़ रहा है. उनकी जिंदगी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन कई चुनौतियां भी उनके सामने आकर खड़ी हो गई हैं. इस बार की कहानी जंगलों से होकर समुद्र तक पहुंच जाती है. मूवी में हर वह मसाला है जो इसे मस्ट वॉच बनाता है.
‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ में कहानी के जरिये जेम्स कैमरून ने पर्यावरण, महत्वाकांक्षाओं, बदले और जिदंगी के कई रंगों को पेश करने की सफल कोशिश की है.
बात करें फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ने की तो सामने आई रिपोर्ट्स के मताबिक, गुरुवार शाम तक भारत में फिल्म की करीब 17 करोड़ रुपये की टिकटें अलग-अलग भाषाओं में बिक चुकी हैं. इसके अलावा एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में यह फिल्म पहले दिन करीब 40 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसे लेकर अभी केवल प्रिडिक्शन ही किया जा रहा है. शुक्रवार शाम तक अधिकारिक नंबर के सामने आने की उम्मीद है.






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.