ताज़ा खबरें

जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान विपक्ष ने उठाई कुर्सियां

जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान विपक्ष ने उठाई कुर्सियां

 

बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से 50 लोगों की हुई मौतों से राज्य की सियासत गर्मा गयी है। इस कांड में हुई मौतों को लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी शराब से हुई मौतों को लेकर जोरदार हंगामा जारी है। इस बीच आज बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भाषण के बीच विपक्ष ने कुर्सियां उठाई हैं। जिसके कारण 7 मिनट में सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। बता दें कि साढ़े 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

इस दौरान सीएम नीतीश ने भी विधानसभा में विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि ‘शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता… इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे’

इससे पहले बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री जहरीली शराब के मुद्दे को लेकर विधानसभा में विपक्ष द्वारा पूछे गए सवालों से नाराज हो गए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में अपना आपा खो बैठे क्योंकि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button