सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सुलझाने में जुटे दिल्ली पुलिस के 12 अधिकारीयों की बढ़ाई गयी सुरक्षा
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सुलझाने में जुटे दिल्ली पुलिस के 12 अधिकारीयों की बढ़ाई गयी सुरक्षा
मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है। इस केस को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के 12 अधिकारी शामिल हैं। ऐसे में केस की जांच में शामिल सभी 12 अधिकारीयों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/DRgxqGnDeF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल के अधिकारियों को धमकी मिली है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि पंजाब के गैंगस्टर हरविंदर रिंडा के सहयोगी लखबीर लांडा ने सोशल मीडिया पर ये धमकी दी है कि ‘अगर हम आपको गलियों में देखेंगे तो अच्छा नहीं होगा।’
कहा ये भी जा रहा है कि स्पेशल सेल के अधिकारियों को ये धमकी भी मिली है कि वे पंजाब में ना जाएं। ऐसे में कोई अनहोनी ना हो, इसलिए दिल्ली पुलिस ने इस अधिकारियों को सुरक्षा दी है।
बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मर्डर हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के निधन की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। मूसेवाला के निधन के करीब 2 घंटे बाद ही लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी।






Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.