मध्य प्रदेश: खरगोन में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस ने दिया यह जवाब
मध्य प्रदेश: खरगोन में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस ने दिया यह जवाब
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर एक बड़ा आरोप लगया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के खरगोन में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाये गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने वीडियो ट्वीट यह आरोप लगया है। लोकेन्द्र ने ट्वीट में लिखा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा “पाकिस्तान जिंदाबाद” इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया , बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है’
भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा "पाकिस्तान जिंदाबाद"
इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया , बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है pic.twitter.com/c6gm1S7cUj— लोकेन्द्र पाराशर Lokendra parashar (@LokendraParasar) November 25, 2022
इस पर कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने जवाब देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए छेड़छाड़ किया गया वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, “भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देख बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड विडियो चलाया है।हम इसके ख़िलाफ़ तुरंत क़ानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा।”
भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देख बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड विडियो चलाया है।हम इसके ख़िलाफ़ तुरंत क़ानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा!
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 25, 2022





