ताज़ा खबरें

PM नरेंद्र मोदी ने ‘रोज़गार मेला’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया हिस्सा

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने ‘रोज़गार मेला’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ नवनियुक्त कर्मियों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग मॉड्यूल का रोज़गार मेले में शुभारंभ किया. पीएम ने कहा, आज का यह विशाल रोज़गार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है.

 

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा, भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.

 

भारत आज सर्विस निर्यात के मामले में विश्व की एक बड़ी शक्ति बन गया है. अब एक्सपर्ट भरोसा जता रहे हैं कि भारत विश्व का मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस भी बनेगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button