खेल

एशियन टेबल टेनिस इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनिका बत्रा

बैंकॉक: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने रविवार को चल रहे आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई कप टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं.

 

मनिका बत्रा ने वर्ल्ड नंबर छह खिलाड़ी और तीन बार की एशियाई चैंपियन हिना हयाता के खिलाफ कांस्य पदक मैच 4-2 से जीता.

 

इससे पहले वह सेमीफाइनल मैच में मीमा इटो से 2-4 (8-11, 11-7, 7-11, 6-11, 11-8, 7-11) से हार गई थीं. अपनी हार के बावजूद, वह कांस्य पदक मैच में खेली और पुरस्कार पर कब्जा कर लिया.

 

बत्रा ने गुरुवार को थाईलैंड के बैंकॉक में चल रहे एशियाई कप 2022 टूर्नामेंट के पहले दौर में चीन के वर्ल्ड नंबर 7 चेन जिंगटोंग पर जीत दर्ज करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया.

 

हुआमार्क इंडोर स्टेडियम में वर्ल्ड नंबर 44 बत्रा ने चौथी वरीयता प्राप्त टेबल टेनिस खिलाड़ी को 4-3 (8-11, 11-9, 11-6, 11-6, 9-11, 8-11, 11-9) से हराया.

 

इसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. क्यूएफ में, उन्होंने ताइवान की चेन जू-यू को 4-3 (6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9) से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

 

एशियाई कप का मौजूदा संस्करण 17 नवंबर से 19 नवंबर तक हुआमार्क इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button