कोहिनूर भारत लौटाने की मांग तेज, मेयर ममदानी का बयान चर्चा में

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर उन्हें ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III से बात करने का मौका मिला, तो वह कोहिनूर हीरे की वापसी का मुद्दा जरूर उठाएंगे। एक वीडियो में ममदानी से पूछा गया कि अगर उनकी मुलाकात किंग चार्ल्स से होती है तो वह उनसे क्या कहेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वह कोई खास “रॉयल ट्रीटमेंट” नहीं देंगे, बल्कि उनसे कोहिनूर हीरा वापस लौटाने की अपील करेंगे।
ममदानी ने कहा, “अगर मुझे किंग से अलग से बात करने का मौका मिला, तो मैं शायद उनसे कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए कहूंगा।” कोहिनूर दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरों में से एक है। फारसी भाषा में इसका मतलब ‘माउंटेन ऑफ लाइट’ (रोशनी का पहाड़) होता है। पहले इसका वजन करीब 186 कैरेट था, जो अब लगभग 105.6 कैरेट बताया जाता है।
This is big if Mayor Mamdani can use his charm skills with King Charles it will be a big win, and billions plus people will cheer for it. It has been sought by India through diplomatic channels many times haven’t succeeded so far. #Kohinoor #KingCharles @NYCMayor https://t.co/h1iqamoYLl
— Saurabh Shukla सौरभ शुक्ल (@isaurabhshukla) April 29, 2026
फिलहाल कोहिनूर ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा है और लंदन के Tower of London में रखा गया है। यह वही हीरा है, जिसे कभी महारानी एलिजाबेथ के मुकुट में भी लगाया गया था। भारत लंबे समय से कोहिनूर को अपनी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बताते हुए उसकी वापसी की मांग करता रहा है।
इतिहास के अनुसार, कोहिनूर 16वीं सदी में मुगल साम्राज्य के पास था। इसके बाद यह फारसी और अफगान शासकों के पास पहुंचा। बाद में 1813 में सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह ने इसे हासिल किया। 1849 में पंजाब पर ब्रिटिश कब्जे के बाद लाहौर संधि के तहत महाराजा दलीप सिंह ने यह हीरा ब्रिटिश क्राउन को सौंप दिया था। तभी से यह ब्रिटेन के पास है।





