गंगटोक में युवाओं संग फुटबॉल खेलते दिखे PM मोदी, बढ़ाया जोश और उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम दौरे के दौरान मंगलवार सुबह गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर एक अलग ही अंदाज पेश किया। उन्होंने इस अनुभव को “शानदार और ऊर्जा से भरपूर सुबह” बताया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “गंगटोक की इस खूबसूरत सुबह में अपने युवा साथियों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं।” उन्होंने इस सत्र को बेहद उत्साहजनक और प्रेरणादायक बताया।
IN PICS: Gangtok में PM Modi ने बच्चों संग खेला Football | Viral Moments@narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/daow6ugrsY
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 28, 2026
पूर्वोत्तर में फुटबॉल का खास क्रेज
पूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल बेहद लोकप्रिय खेल है। सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों में यह खेल लोगों के बीच खास पहचान रखता है। इन राज्यों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी इंडियन सुपर लीग (ISL) और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं, जिससे देश को लगातार प्रतिभाशाली फुटबॉलर मिलते हैं।
Gangtok में PM Modi का ‘Football Moment’! बच्चों संग खेलते नज़र आए फुटबॉल @narendramodi @PMOIndia #NarendraModi #Gangtok #Sikkim #PMModi #BreakingNews #IndiaNews #ViralPhotos #Football #YouthIndia #PoliticalNews pic.twitter.com/4oumE6TPAT
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 28, 2026
50वें राज्य स्थापना दिवस पर खास दौरा
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने गंगटोक पहुंचे थे। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया और करीब 2 किलोमीटर लंबा रोड शो भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
पद्म पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों से भी मुलाकात की। उन्होंने इस बातचीत को “ज्ञानवर्धक” बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों से मिलना देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है।
कई विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी और पर्यटन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में 100 बेड वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखी जाएगी, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर सहित कई संस्थानों का उद्घाटन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री का यह दौरा सिक्किम के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि राज्य अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।





