ताज़ा खबरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर में मिली बम से उड़ाने की धमकी, मिठाई की दुकान में मिला पत्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर में मिली बम से उड़ाने की धमकी, मिठाई की दुकान में मिला पत्र

 

कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। इंदौर में एक मिठाई की दुकान में धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें राहुल गांधी को इंदौर पहुंचने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह पत्र जूनी थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मिला है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर के जूनी इलाके में स्थित एक मिठाई की दुकान पर किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने एक पत्र छोड़ा था। जब दुकान के मालिक की नजर इस पर पड़ी तो उसने वो पत्र पुलिस को सौंप दिया। इस पत्र में राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में स्थित खालसा कालेज में रुकने पर बम से उड़ाये जाने की धमकी दी गई है। पुलिस द्वारा मीडिया को दी गयी जानकारी के मुताबिक यह घटना शरारती तत्व की कारस्तानी हो सकती है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि 24 नवंबर के आसपास राहुल गांधी इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम करेंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलने के लिए कांग्रेस नेता अपने आप को तैयार कर रहे हैं। वहीं, इंदौर के सांवेर विधानसभा की कांग्रेस नेता रीना बोरासी भी पैदल मार्च निकाल कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुट गई हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button