ताज़ा खबरेंभारत

Hyderabad Student Assaulted: हैदराबाद के छात्र से हॉस्टल में मारपीट, वीडियो वायरल

हैदराबाद: हैदराबाद कॉलेज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां हैदराबाद कॉलेज में एक छात्र को कथित तौर पर पीटा गया और छात्रावास में धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया.

 

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की जा रही है.

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 1 नवंबर, 2022 को आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन (आईएफएचई) में हुई. पीड़ित ने शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि 15-20 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया था.

 

आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने वायरल वीडियो क्लिप को ट्विटर पर साझा किया उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी आलोचना की, जिनके संसदीय क्षेत्र में कॉलेज स्थित है.

बता दें कि इस घटना के बाद एक नाबालिग सहित कुल 12 छात्रों में से 8 पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. बाकी सात फरार बताए जा रहे हैं. वहीं इन सभी को बिजनेस स्कूल ने निलंबित कर दिया गया है और कॉलेज प्रबंधन के पांच लोगों को पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button