जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बालों की मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बालों की मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों की आज सुबह आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बालों जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े विदेशी आतंकवादी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की पहचान कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई है जो कुलगाम-शोपियां इलाके में एक्टिव था और कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है।
#UPDATE जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी संगठन का एक सदस्य मार गिराय गया है, उसकी पहचान कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई है जो कुलगाम-शोपियां इलाके में सक्रिय था। तलाशी अभी जारी: ADGP कश्मीर
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2022
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने पाकिस्तान आतंकी कामरान के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह कुलगाम-शोपियां में काफी सक्रिय था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला शोपियां के खाबरान इलाके में आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। इलाके में एक से दो आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना थी।





