ताज़ा खबरें

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कुछ ही देर में शुरू होगा ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कुछ ही देर में शुरू होगा ग्रहण

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आज यानी मंगलवार को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला हैं। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल प्रात: 03 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक आज सूर्य ग्रहण का प्रारंभ शाम 04:28 बजे से होगा और इसका समापन शाम करीब 6 बजे होगा।

आज यानी 25 अक्टूबर को अमावस्या के दिन सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी करीब-करीब एक सीधी रेखा में होंगे, जिससे चंद्रमा थोड़े समय के लिए आंशिक रूप से सूर्य को ढंक लेगा। इससे चंद्रमा के छाया क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्रों में आंशिक सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा। भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा

मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक और दूषित किरणें फैली हुई होती हैं जो सेहत के लिए हानिकारक मानी गई हैं। इसलिए कहा जाता है कि सभी तरह के खाने-पीने की चीजें अपवित्र हो जाती हैं। जिसके चलते खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं ताकि सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। ग्रहण के दौरान आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों का बहुत ही महत्व होता है। तुलसी के पत्ते संजीवनी होते हैं। तुलसी में एंटी-बैक्टीरिया और आयरन तत्व बहुत होते हैं। इसका सेवन करने से व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ती है।

ग्रहण के दौरान तो पूजा-पाठ करना वर्जित होता है लेकिन ग्रहण के दौरान मंत्रों के जाप करके ग्रहण के प्रभाव को कम किया जाता है। ग्रहण के पहले और ग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण की समाप्ति के बाद घर और पूजा स्थल को गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध किया जाता है। शास्त्रों में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए ग्रहण के पहले सूतक लगने पर सभी तरह शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं।

अब से कुछ घंटों बाद ग्रहण आरंभ हो जाएगा। देखें दिल्ली समेत देश के उत्तरी शहरों में कितने बजे से शुरू होगा ग्रहण…

दिल्ली-        शाम 4 बजकर 29 मिनट से    शाम 5 बजकर 42 मिनट तक

लखनऊ –     शाम 4 बजकर 36 मिनट से    5 बजकर 29 मिनट तक

शिमला-        शाम 4 बजकर 23 मिनट से    5 बजकर 39 मिनट तक

अमृतसर-    शाम 4 बजकर 19 मिनट से    5 बजकर 48 मिनट तक

भोपाल-        शाम 4 बजकर 49 मिनट से    5 बजकर 46 मिनट तक

देहरादून-      शाम 4 बजकर 26 मिनट से    5 बजकर 36 मिनट तक

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button