COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,994 नए मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,994 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 23,432 हो गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में 3,102 लोग रिकवर होकर घर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,28,957 पर पहुंच गया है।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में अब तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 4,46,42,742 हो गई है। साथ ही दैनिक पॉजीटिविटी रेट 1.01% है। वहीं महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,40,90,349 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,19,55,98,943 डोज लगाई जा चुकी है।
कुल मामले: 4,46,42,742
सक्रिय मामले: 23,432
कुल रिकवरी: 4,40,90,349
कुल मृत्यु: 5,28,961
कुल वैक्सीनेशन: 2,19,55,98,943
कोरोना वायरस अपडेट
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 1,994 नए मामले सामने आए हैं।
कुल मामले: 4,46,42,742
सक्रिय मामले: 23,432
कुल रिकवरी: 4,40,90,349
कुल मृत्यु: 5,28,961
कुल वैक्सीनेशन: 2,19,55,98,943 pic.twitter.com/e3occgqF1P— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2022