ताज़ा खबरें

नोएडा सोसाइटी में हुई मारपीट, महिलाओं ने खींचे बाल, बरसे डंडे… देखे वीडियो

नई दिल्ली: एक महिला ने पहले महिला गार्ड के बालों को खींचा फिर उस महिला ने करीब दो अन्य गार्डों पर थप्पड़ों की बरसात कर दी… जी हां यह कोई फिल्म का सीन नहीं बल्कि हकीकत है. देखें यह वीडियो

नोएडा की सेक्टर 78 की हाइड पार्क सोसाइटी में हुआ यह बवाल कैमरे में कैद हो गया. दरअसल नोएडा की एक सोसाइटी के निवासियों के बीच बुधवार रात एसोसिएशन चुनाव को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद के बाद निवासी सुरक्षा गार्डों से भिड़ गए. वीडियो में कैद हुई घटना के मुताबिक एक महिला ने पहले महिला गार्ड के बालों को खींचा फिर उस महिला ने करीब दो अन्य गार्डों पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. इस कथित मारपीट में दो महिलाएं भी जख्मी हुईं हैं.

 

बहरहाल सोसाइटी में हुए इस झड़प में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया. उन्होंने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर दो गार्डों को हिरासत में लिया गया है.

 

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल सोसाइटी में रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन पद के चुनाव को लेकर दो समूहों के बीच विवाद शुरू हो गया. वहीं विवाद के बीच कथित तौर पर गार्ड ने उनमें से एक का पक्ष ले लिया. इसके बाद मामला और बढ़ गया और समूह ने गार्डों से झड़प करनी शुरू कर दी साथ ही निवासियों ने गार्ड्स पर चुनाव में धांधली करने का आरोप भी लगाया.

 

वहीं इस मामले को साफ करते हुए एक घायल महिला ने घटनाक्रम बताया, ‘गार्ड अचानक आए और हमें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया. हम यहां आम सभा की बैठक के लिए एकत्र हुए थे, लेकिन उन्होंने हमें बैठक करने से रोकने के लिए लाइट बंद कर दी. फिर उन्होंने फेंसिंग से रॉड्स निकालीं और हम पर हमला कर दिया.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button