IND vs SA 1st ODI : शिखर धवन की कप्तानी में आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी युवा टीम इंडिया
लखनऊ: भारतीय टी20 टीम के ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने के बाद अब धवन की अगुवाई वाली एकदिवसीय टीम गुरुवार यानि आज से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है.
आज सुबह ही लखनऊ में ज़ोरदार बारिश हुई है. जिसके चलते बताया जा रहा है कि पहला वनडे मैच गुरुवार को यहां बारिश के कारण आधा घंटा देरी से शुरू होगा. पिछले दो दिनों से लखनऊ में बारिश हो रही है और मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावना है.
इस श्रृंखला में भारत ने दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया है जिनमें मध्यक्रम के पावर हिटर रजत पाटीदार और बंगाल के इन-फॉर्म पेसिंग सनसनी मुकेश कुमार हैं.
इस एकदिवसीय टीम की कप्तानी शिखर धवन कें कंधों पर है. जो युवा टीम की अगुआई करेंगे. खिलाड़ी अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और भविष्य के लिए प्रभावशाली खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे.
वहीं विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाले शीर्ष आठ में स्थान हासिल करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी को इस श्रृंखला में जीत दर्ज करनी होगी.
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी





