ताज़ा खबरें

एशिया कप में भारत-श्रीलंका के बीच मैच आज, फाइनल तक पहुंचने के लिए जीत जरुरी

एशिया कप में भारत-श्रीलंका के बीच मैच आज, फाइनल तक पहुंचने के लिए जीत जरुरी

एशिया कप (Asia Cup 2022) के सुपर 4 में आज भारत और श्रीलंका का मैच दुबई में होने वाला है | सुपर 4 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत हार चुका है। इसलिए भारत के लिए आज का मैच ‘करो या मरो’ की स्थिती वाली होगा। यदि आज भारतीय क्रिकेट टीम मैच हारती है तो एशिया कप से बाहर हो सकती है। भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से हार मिली थी जबकि श्रीलंका ने सुपर-4 का अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीता था।

सुपर फोर के पिछले मैच में जिस तरह से भारतीय टीम को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा और श्रीलंका ने करीबी मैच में अफगानिस्तान को हराया, उसे देख कर ये कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय टीम को श्रीलंका से सावधान रहने की जरूरत है। यदि आज भारत को हार मिलती है तो वो फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगा।

एशिया कप की बात करें तो इसमें भारत और श्रीलंका के बीच (वनडे व टी20 मिलाकर) कुल 20 मैच खेले गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमों ने इन मैचों में 10-10 में जीते हैं। यानी दोनों टीमें बराबरी पर हैं। हालांकि हालिया प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने पिछले तीन टी20 मैचों में श्रीलंका को हराया है।

यह संभावित 11 भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे मैच 

  1. रोहित शर्मा
  2. केएल राहुल
  3. विराट कोहली
  4. सूर्यकुमार यादव
  5. ऋषभ पंत / दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)
  6. हार्दिक पांड्या
  7. दीपक हुड्डा
  8. अक्षर पटेल/रविचंद्रन अश्विन
  9. रवि बिश्नोई
  10. भुवनेश्वर कुमार
  11. अर्शदीप सिंह

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button