ताज़ा खबरें

लखनऊ में ₹17 लाख की चॉकलेट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ: यूपी में लखनऊ के चिनहट इलाके में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक गोदाम से सोमवार और मंगलवार की रात कैडबरी चॉकलेट बार, जिसकी कीमत करीब ₹17 लाख रुपए थी वह कथित तौर पर चोरी हो गई.

 

कैडबरी के एक वितरक राजेंद्र सिंह सिद्धू ने चिनहट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है और स्थानीय लोगों से चोरी के बारे में कोई भी जानकारी देने का आग्रह किया है.

 

समाचार एजेंसी एएनआई ने राजेंद्र सिंह सिद्धू के हवाले से कहा, “हमने चिनहट पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की है. अगर किसी के पास कोई इनपुट है, तो कृपया हमारा मार्गदर्शन करें,”

 

FIR में सिद्धू ने कहा, कि वह चॉकलेट को गोदाम के रूप में पुराने चिनहट के घर में जमा कर रहा था और मंगलवार को एक पड़ोसी का फोन आया कि दरवाजा टूटा हुआ है.

 

जब डिस्टीब्यूटर पुराने घर में पहुंचा और पाया कि पूरा गोदाम खाली था और चोरों ने सुरक्षा कैमरे भी ले लिए थे. उसने पुलिस को जानकारी दी कि एक पड़ोसी ने आधी रात को एक पिकअप ट्रक की आवाज सुनी थी. उन्होंने अनुमान लगाया कि चोरों द्वारा ट्रक फेरी के माध्यम से चॉकलेट को ले जाया गया होगा.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button