मौसम अपडेट: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
नई दिल्ली: क्षेत्रीय मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में दिन में हल्की बारिश के साथ सामान्य रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह 84 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई.
मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में हल्की बारिश के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह-सुबह ‘संतोषजनक’ (64) श्रेणी में दर्ज किया गया.
इसके अलावा आईएमडी की रिपोर्ट में अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा की घटनाएं शामिल हैं.
(एजेंसी इनपुट के साथ)





