नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को, आंशिक रूप से बंद रहेंगे कार्यालय
नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को, आंशिक रूप से बंद रहेंगे कार्यालय
नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा। सदस्यों के समारोह में भाग लेने की सुविधा के लिए उस दिन (25 जुलाई) राज्य सभा की बैठक सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 2 बजे होगी।
नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा। सदस्यों के समारोह में भाग लेने की सुविधा के लिए उस दिन (25 जुलाई) राज्य सभा की बैठक सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 2 बजे होगी। तद्नुसार, सदन स्थगित किया जाता है: सस्मित पात्रा, BJD pic.twitter.com/AXeTWpDihr
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 22, 2022
इस दौरान कार्मिक मंत्रालय ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार यानी 25 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह के कारण कुछ सरकारी कार्यालयों को आंशिक रूप से बंद करने का निर्देश दिया। उसने कहा कि समारोह के दौरान नए संसद भवन का निर्माण कार्य भी बंद करना होगा।सभी सरकारी विभागों/मंत्रालयों को जारी आदेश में कहा गया है कि भारत की निर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को यहां संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा।
आदेश के अनुसार, विध्वंसक गतिविधि रोधी जांच करने के लिए 25 जुलाई को सुबह छह बजे तक कुल 30 कार्यालयों को खाली कराया जाएगा। ये कार्यालय समारोह के खत्म होने तक बंद रहेंगे। इसमें कहा गया है, ‘‘अभी नए संसद भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है और उसे भी समारोह के दौरान रोकने की आवश्यकता होगी।’’ आदेश के अनुसार, जिन इमारतों को जल्दी खाली कराया जाएगा उनमें साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, संचार भवन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) इमारत, सेना भवन, वायु भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन शामिल हैं। ये इमारतें 25 जुलाई को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।





