ताज़ा खबरें

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने की एंट्री, 88.39 मीटर भाला फेंक पहुंचे फाइनल में 

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने की एंट्री, 88.39 मीटर भाला फेंक पहुंचे फाइनल में 

टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल किया है। ओलंपिक के गोल्डन बॉय भाला फेंक  खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में धमाल मचा दिया है। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.39 मीटर दूर भाला फेंककर अपनी जगह बना ली है।

अमेरिका के यूजीन में चल रही प्रतियोगिता में 24 साल के नीरज चोपड़ा ने ग्रुप ए के क्वालिफिकेशन राउंड में अपने करिअर का तीसरा सबसे शानदार थ्रो करते हुए क्वालिफाई कर लिया। नीरज के अलावा भारत के रोहित यादव ने भी फाइनल में जगह बना ली है। रोहित ने 80.42 मीटर की दूरी तय की। इसके साथ ही चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च ने भी पहले अटेम्प्ट में 85.23 मीटर तक भाला फेंकते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button