ताज़ा खबरें

भारत की 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली: एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं. वह भारत की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला और पहली आदिवासी हैं.

 

संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बधाईओं की छड़ी लग गई, ट्वीटर पर सभी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी.

 

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इस अवसर पर यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA  ने कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी, समर्पित जनसेवी, अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर NDA की द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी.

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी.

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button