ताज़ा खबरें

संसद के मानसून सत्र के पहले सरकार की सर्वदलीय बैठक आज, नहीं पहुंच पाए पीएम मोदी

संसद के मानसून सत्र के पहले सरकार की सर्वदलीय बैठक आज, नहीं पहुंच पाए पीएम मोदी

 

सोमवार यानी 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। जिसमें 24 बिल पेश किए जाएंगे।  लेकिन उससे पहले आज यानी रविवार को इसपर चर्चा के लिए सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। दिल्ली स्थित संसद भवन की पुरानी बिल्डिंग में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। बैठक में भाजपा के नेताओं समेत कांग्रेस के भी कई नेतागणों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

इस सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं पहुंच पाए। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल उठाया और ट्वीट कर पूछा कि क्या यह असंसदीय नहीं है? जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘संसद के आगामी सत्र पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक अभी शुरू हुई है और प्रधानमंत्री हमेशा की तरह अनुपस्थित हैं क्या यह ‘असंसदीय’ नहीं है?’

 

 

 

आज इस सर्वदलीय बैठक में सभी विपक्षी दलों ने महंगाई, ‘असंसदीय शब्द’ विवाद और अग्निपथ भर्ती योजना को वापस लेने की मांग के मुद्दों पर चर्चा की। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button