ताज़ा खबरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग ललित मोदी की शादी की उड़ी अफवाह, ट्वीट कर दी सफाई, कहा हम तो अभी सिर्फ डेट कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग ललित मोदी की शादी की उड़ी अफवाह, ट्वीट कर दी सफाई, कहा हम तो अभी सिर्फ डेट कर रहे हैं

 

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और पूर्व आईपीएल अध्यक्ष और दिग्गज कारोबारी ललित मोदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। ललित मोदी ने गुरुवार शाम एक ट्वीट में अभिनेत्री सुष्मिता सेन के संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा सुष्मिता सेन को ‘बेटर हाफ’ लिख कर संबोधित किया है। ट्वीट के पोस्ट होने के कुछ ही देर बाद मीडिया में यह अफवाह फ़ैल गयी कि बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और पूर्व आईपीएल अध्यक्ष और दिग्गज कारोबारी ललित मोदी ने शादी कर ली।

 

अफवाह इतनी तेजी से फैली की कारोबारी ललित मोदी को एक दूसरा ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी। दिग्गज कारोबारी और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर ललित मोदी ने ट्वीट में सफाई देते हुए बताया कि वह दोनों अभी सिर्फ डेट कर रहे हैं। ट्वीट में उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी ने लिखा, “क्लैरिटी के लिए बता दूं कि हम दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अभी शादी नहीं की है। हां, लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं।” इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button