ताज़ा खबरें

गुजरात पुलिस ने फर्जी IPL का किया भंडाफोड़, यूट्यूब पर हो रही थी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग; रूसी फंसे सट्टेबाजी के जाल में 

गुजरात पुलिस ने फर्जी IPL का किया भंडाफोड़, यूट्यूब पर हो रही थी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग; रूसी फंसे सट्टेबाजी के जाल में 

गुजरात में एक ऐसे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जहां एक फर्जी आईपीएल ही चल रहा था। गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में चल रहे इस फर्जी आईपीएल में रूस के लोगों को भी सट्टेबाजी के जाल में फंसा लिया गया। पिछले कुछ दिनों से गुजरात में एक फेक आईपीएल लीग का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें फेक चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात टाइटंस (GT) और अन्य आईपीएल टीमें शामिल थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस समेत यूरोपीय देशों से लीग के मैचों पर बेटिंग हो रही थी। यूट्यूब पर इन मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग किया जा रहा था।

इस फर्जी आईपीएल में मजदूरों और युवाओं को लेकर कर फर्जी टीमें बनाई गईं। ये लोग सीएसके, आरसीबी, एमआई, जीटी और अन्य आईपीएल टीमों की जर्सरी बदल बदल कर पहन रहे थे। इस फर्जी क्रिकेट लीग को आयोजित करने के लिए खेत को किराए पर लिया गया था और मैच खेलने के लिए मजदूरों को प्रति मैच 400 रुपये दिए गए। मेहसाणा पुलिस के मुताबिक लीग विशेष रूप से सट्टेबाजी के उद्देश्यों के लिए आयोजित की गई थी और रूसी बाजार इसका टारगेट था। पुलिस आगे खुलासा करती है, बेटिंग एक टेलीग्राम चैनल के माध्यम से हो रही थी। मेहसाणा पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और हवाला से लिंक की जांच कर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button