ताज़ा खबरें

गिरफ्तार हुआ अजमेर शरीफ का खादिम सलमान चिश्ती, नूपुर शर्मा को जान से मारने की दी थी धमकी

गिरफ्तार हुआ अजमेर शरीफ का खादिम सलमान चिश्ती, नूपुर शर्मा को जान से मारने की दी थी धमकी

मंगलवार रात को अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है सलमान ने भाजपा की निलंबित नेता नुपुर के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान दिया था। इस संबंध में सलमान चिश्ती से पूछताछ की जा रही है। आरोपित सलमान ने नुपुर शर्मा की हत्या करने वाले को अपना घर देने की बात कही थी और नशे की हालत में विवादित टिप्पणी की थी।

भड़काऊ वीडियो में सलमान चिश्‍ती नूपुर का सिर खुलेआम कलम करने की धमकी भी दे रहा था। अजमेर दरगाह थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए मामले में तीन टीमों का गठन कर आरोपी सलमान चिश्ती के घर के साथ-साथ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

 

हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती ने वीडियो जारी कर खुलेआम नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दे रहा। मारने वाले को इनाम के तौर पर घर देने का भी ऐलान किया। सलमान ने यह भी कहा- यह मुल्क पहले जैसा नहीं रहा। 4 जुलाई को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button