ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कॉमेडियन कपिल शर्मा कानूनी शिकंजे से घिरे, अमेरिका में खिलाफ दर्ज हुआ केस

कॉमेडियन कपिल शर्मा कानूनी शिकंजे से घिरे, अमेरिका में कॉमेडी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी टीम कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती के साथ कनाडा टूर पर है। हाल ही में उन्होंने इंग्लिश में कनाडा का मौसम का हाल फनी तरीके से बताते हुए नजर आए थे। कपिल सोशल मीडिया पर लगातार कनाडा से अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इस बीच कपिल एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ Sai USA Inc ने 2015 के एक टूर को लेकर कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है।

दरअसल, कपिल शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उनपर कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है औऱ ये मामला 2015 का है। Sai USA Inc ने कपिल के खिलाफ उनके 2015 के नार्थ अमेरिका टूर से अनुबंध के उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया है। शो के प्रमोटर अमित जेटली के अनुसार आरोप है कि कपिल ने उन 6 शहरों में से एक में परफॉर्म नहीं किया था। उन्होंने उसका वादा किया था और नुकसान की भरपाई के लिए वह कमिटेड थे। उन्होंने बताया कि कपिल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। जेटली ने कहा कि यह मामला अभी भी न्यूयॉर्क कोर्ट में है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button