ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र में सियासी जंग के बीच कंगना ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- “घमंड टूटना निश्चित है”

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई के बीच बीते दिन फ्लोर टेस्ट के पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में अब महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है.

 

उद्धव ठाकरे के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से यह कई हद तक यह तय माना जा रहा है, कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का गुट भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगा. लेकिन इन सभी सियासी उठा पटक के बीच उद्धव की सरकार से पंगा ले चुकीं कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कंगना ने उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधते हुए घमंड टूटने की बात कही. जरा नजर डालिए कंगना के इस वीडियो पर.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने हनुमान को शिव के 12वें अवतार से जोड़ते हुए उद्धव सरकार पर तंज किया. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button