ताज़ा खबरें

“दीदी मैने कुछ नहीं किया” युवती ने लगाया बाइकर पर आरोप, कैमरा रिकॉर्डिंग से पता चला पूरा सच

नई दिल्ली: सड़क पर हादसा होना रोज मर्रा की बात है. कई बार ऐसा होता है कि हादसे हो जाते है और उसमें आपकी गलती भी नहीं होती, पर आप हो जाते हैं उस हालात के शिकार.

 

सड़क हादसे में बेगुनाहों को दोषी करार कर हंगामा क्रिएट करने की घटना कई बार सुनी जाती है. कई बार बेगुनाह जेल की हवा और फाइन का भी शिकार हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक बेगुनाह बाइक सवार युवक को उसके कैमरे ने बचा लिया.

 

सोशल माडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां स्कूटी पर सवार युवक-युवती सड़क पर स्लिप होकर गिर जाते हैं और पीछे आ रहे बाइक सवार को जिम्मेदार ठहरा कर युवती उसपर भड़क जाती है.

वीडियो पर गौर करें तो साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार युवक-युवती की गाड़ी अनियंत्रित होती है और वह दोनों सड़क पर गिर जाते है. जिसके बाद युवती उठती है और बाइक सवार पर भड़क जाती है. इतना ही नहीं युवक भी बाइक सवार को ही गलत ठहराता है. गनीमत है कि यह पूरी घटना पीछे चल रहे बाइक सवार के कैमरे में कैद हो गई. जिसकी मदद से बाइक सवार ने खुद को सच साबित कर बचा लिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button