ताज़ा खबरें

समाजवादी पार्टी की ओर से तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी होंगे सहयोगी दल RLD के चीफ जयंत चौधरी

समाजवादी पार्टी की ओर से तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी होंगे सहयोगी दल RLD के चीफ जयंत चौधरी

समाजवादी पार्टी ने सभी अटकलों को विराम देते हुए राज्यसभा के लिए उपचुनाव में अपने तीसरे उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी दल RLD चीफ जयंत चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। चर्चा थी कि डिंपल यादव को राज्यसभा भेजा जाएगा। इसपर जयंत चौधरी ने नाराज़गी जताई थी। जिसके चलते सपा ने अपना निर्णय बदला लिया और डिंपल यादव की जगह जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया।

उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई है। इस चुनाव के लिए मतदान आगामी 10 जून को होगा।  प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सपा के 111 सदस्य हैं और वह तीन उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है। जिनमें से जयंत चौधरी एक हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने कल पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल को निर्दलीय के तौर पर राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। सिब्बल का सपा ने समर्थन किया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button