ताज़ा खबरें

एयर एशिया इंडिया को खरीदने की टाटा ग्रुप कर रहा है तैयारी

 एयर एशिया इंडिया को खरीदने की टाटा ग्रुप कर रहा है तैयारी

 

टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयर इंडिया ने किफायती विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली एयर एशिया इंडिया को पूरी तरह खरीदने का प्रस्ताव रखा है। टाटा ने एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है। बता दें एयरएशिया इंडिया में टाटा ग्रुप की पहले से ही 83.67 फीसदी हिस्सेदारी है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में दाखिल किए गए आवेदन के अनुसार, “प्रस्तावित संयोजन से प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं होगा या भारत में प्रतिस्पर्धा पर कोई उल्लेखनीय प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।” कंपनी ने कहा कि यह कदम टाटा ने अपने एयरलाइन ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए उठाया है।

बता दें कि एक निश्चित सीमा से अधिक हिस्सेदारी के सौदों के लिए सीसीआई की मंजूरी जरूरी है। कंपनी की बाकी हिस्सेदारी मलेशिया के एयरएशिया समूह के एयरएशिया इंवेस्टमेंट लिमिटेड (एएआईएल) के पास है।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button