ताज़ा खबरें

World Heritage Day 2022: पहली बार कब मनाया गया था यह दिन, क्या है इस साल की थीम, पढ़िए पूरी खबर 

World Heritage Day 2022: पहली बार कब मनाया गया था यह दिन, क्या है इस साल की थीम, पढ़िए पूरी खबर 

दुनियाभर में हर साल 18 अप्रैल का दिन ‘विश्व विरासत दिवस’ (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है। बताया जाता है कि इस दिन को मनाने का मकसद, लोगों को ऐतिहासिक और नेचुरल धरोहरों के संरक्षण तथा महत्व से अवगत करवाना होता है। इसके अतिरिक्त इस दिन का दुनिया के अलग-अलग देशों में स्थित ऐसे स्थलों की जानकारी देना भी है जिससे लोगों को इन विरासत के प्रति आकर्षित किया जा सके।

18 अप्रैल साल 1982 में पहली बार विश्व धरोहर दिवस को मनाने का ऐलान किया गया था। इसके एक साल बाद ही यानी साल 1983 में यूनेस्को महासभा ने इसे पूरी तरह से मान्यता दे दी, जिससे लोगों में संस्कृति और सभ्यता को लेकर जागरूकता बढ़े और वो इसे देखने के साथ ही इसके संरक्षण को लेकर भी अपनी जिम्मेदारी समझें। 18 अप्रैल साल 1982 में  इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट (ICOMOS) ने पहली बार ‘विश्व विरासत दिवस’ ट्यूनीशिया में मनाया था।

बताते चले कि विश्व धरोहर दिवस के लिए ICOMOS हर साल एक थीम निर्धारित करता है, जिसके ईर्द-गिर्द तमाम तरह की गतिविधियां और अभियान चलाए जाते हैं। इस साल यह थीम ‘हेरिटेज एंड क्लाइमेट’ है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button