ताज़ा खबरें

जलियांवाला बाग नरसंहार की 103 वीं बरसी आज, CM योगी ने बलिदानियों को किया नमन

जलियांवाला बाग नरसंहार की 103 वीं बरसी आज, CM योगी ने बलिदानियों को किया नमन

 

13 अप्रैल 1919, गुलाम भारत की वो दास्तां जिसमें भारतीयों पर अंग्रेजो के अत्याचार की दर्दनाक घटना आज भी दर्ज है। हर साल वह दिन जब भी आता है, उस नरसंहार की यादें ताजा हो जाती हैं। जब अंग्रेजी हुकूमत के अफसर जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में एकत्रित हुए सैकड़ों निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवा दी थी। जलियांवाला बाग में शहीद हुए लोगों की शहादत का यह दिन 13 अप्रैल को होता है।

जलियांवाला बाग में अंग्रेजों की दमनकारी नीति, रोलेट एक्ट और सत्यपाल व सैफुद्दीन की गिरफ्तारी के खिलाफ एक सभा का आयोजन किया गया था। हालांकि इस दौरान शहर में कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन कर्फ्यू के बीच हजारों लोग सभा में शामिल होने पहुंचे थे। कुछ लोग ऐसे भी थे जो बैसाखी के मौके पर अपने परिवार के साथ वहीं लगे मेले को देखने गए थे।

इसी जगह पर अंग्रेज अफसर जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवा दी। जान बचाने के लिए निहत्थे लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। पार्क से बाहर निकलने के लिए एक संकरा सा रास्ता था इसे भी अंग्रेज सिपाहियों ने बंद कर दिया था। 10 मिनट तक बाग को घेरे अंग्रेजों ने चारो तरफ से गोलियां बरसाईं। कुछ लोग तो अपनी जान बचाने के लिए कुंए में कूद गए। ब्रिटिश सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में 379 लोग मारे गए थे जबकि 1200 से अधिक लोग घायल हुए थे।

आज यानी 13 अप्रैल 2022 को जलियांवाला बाग नरसंहार की 103वीं बरसी है, ऐसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जालियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए अमर बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि,” देश की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले ‘जलियांवाला बाग’ के अमर बलिदानियों को कोटिश: नमन। माँ भारती के वीर सपूतों का बलिदान स्थल ‘जलियांवाला बाग’ चिरकाल तक हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्र सेवा की ज्योति जागृत करता रहेगा “

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button