IPL 2022खेल

IPL 2022 Chennai Vs Hyderabad : आज चैन्नई और हैदराबाद के बीच भिड़ंत, दोनों ही टीमों ने नहीं जीते एक भी मैच

 

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला चैन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 17वां मैच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.

 

यह मुकाबला चैन्नई की ओर से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं आपको बतादें कि चैन्नई ने इस लीग में अपने तीनों मैच हारे हैं. ऐसे में इस मैच को जीतकर चैन्नई अपनी टीम को पटरी पर लाना चाहेगी. वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी.

 

वहीं दूसरी ओर हैदराबाद की टीम भी अपने बुरे वक्त में चल रही है, हैदराबाद ने अपने दोनों मुकाबले हारे है और आज वह अपने तीसरे मैच में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी. हर बार की तरह इस बार भी हैदराबाद के गेंदबाज फॉर्म में हैं लेकिन बल्लेबाज टीम का साथ निभाने में असफल हो रहे हैं. अंक तालिका की बात करें तो हैदराबाद इस वक्त आखरी पायदान पर है.

 

संभावित XI
सीएसके: रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी

सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन (भाषा के इनपुट के साथ)

 

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button