IPL 2022 KKR vs MI : कोलकाता और मुंबई का मुकाबला आज, जानें कौन किस पर भारी ?

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 14वां मैच पुने में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस ने इस लीग में अब तक जीत का स्वाद नहीं चखा है, अगर उन्हें इस लीग में अपना खाता खोलना है तो फिर आज के मुकाबले में उन्हे मजबूत कोलकाता नाईट राइडर्स को हराना होगा. मुंबई को अब तक लीग में अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि आईपीएल में पांच बार जीत हासिल करने वाली टीम को यह शोभा तो नहीं देता पर यह खेल है यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है.
वहीं केकेआर के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अच्छी शुरूआत की है, साथ ही कोलकाता के तेज गेंदबाजों ने अपने तेवर हर मैच में जाहिर किए हैं जिनमे सबसे पहला नाम आता है उमेश यादव का, अब तक के मैचों में उमेश ने शानदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी ने भी कोलकाता का साथ दिया है जिसके चलते अब टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.
कौन किस पर भारी
आईपीएल में अब तक मुंबई ने केकेआर के खिलाफ अभी तक 22 मैच में जीत हासिल की है जबकि केकेआर ने केवल 7 मैच जीते हैं. पर बीते मैचों को देखें तो केकेआर का खेल और उनके खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं ऐसे में मुंबई को जीतने के लिए काफी महनत करनी पड़ सकती है.






mexican dbol
References:
http://www.ituac.com