राजनीति

यूपी की दर्जनों सीटों पर हार-जीत का फासला महज 500-1000 वोटों से भी कम

यूपी की दर्जनों सीटों पर हार-जीत का फासला महज 500-1000 वोटों से भी कम

यूपी विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर सपा और भाजपा की कांटे की टक्कर रही। करीब एक दर्जन सीटों पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जीत और हार का अंतर 500 से भी कम मतों का रहा।  चुनावी नतीजों के विश्लेषण में पता चलता है कि 11 सीटों पर हार-जीत का अंतर 500 वोटों का रहा तो वहीं डेढ़ दर्जन सीटें ऐसी रहीं जहां एक हार और जीत का अंतर एक हजार से भी कम मतों से हुआ।

 

इस बार के चुनाव में सबसे कांटे का मुकाबला बिजनौर जिले की तीन और बाराबंकी की दो विधानसभा सीटों पर हुआ।  बिजनौर जिले की धामपुर सीट पर भाजपा के अशोक कुमार राणा 203 वोट से जीते। उन्होंने सपा के नईमुल हसन को हराया। बिजनौर की चांदपुर सीट पर भी कांटे का मुकाबला रहा यहाँ से सपा के स्वामी ओमवेश ने बीजेपी के कमलेश सैनी को 234 मतों हरा कर जीत हांसिल की। इसी जिले की नहटौर सीट पर भी मुकाबला काफी दिलचस्प रहा यहाँ से बीजेपी के ओमकुमार ने आरएलडी के मुंशीराम को 258 मतों से हराया।

बाराबंकी जिले की कुर्सी सीट पर भी जबरदस्त टक्कर हुई। भाजपा के उम्मीदवार सकेंद्र प्रताप ने यहां सपा के प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश कुमार वर्मा को 217 मतों से हराया। बाराबंकी जिले की रामनगर सीट पर सपा के फरीद किदवई ने भाजपा के उम्मीदवार शदकुमार अवस्थी को महज 261 मतों से शिकस्त दी। सुल्तानपुर जिले की इसौली विधानसभा सीट पर भी कांटे का मुकाबला रहा।   यहां से सपा के ताहीर खान ने बीजेपी के ओम प्रकाश पांडे को 269 मतों से हराया। रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा सीट पर भी बीजेपी के बलदेव सिंह औलाख ने सपा के अमरजीत सिंह को मात्र 307 मतों से मात दी।

 

इन सीटों पर हार-जीत का फालसा 1000 मतों से भी कम

 

विधानसभा  जीते हुए प्रत्याशी  हारे हुए प्रत्याशी  वोटों का फासला 
जसराना सचिन यादव (सपा) मानवेन्द्र प्रताप सिंह (बीजेपी) 836
कुर्सी सकेंद्र प्रताप (बीजेपी ) राकेश वर्मा (सपा) 217
धामपुर अशोक कुमार राणा (बीजेपी) नईमुल हसन (सपा) 203
नहटौर ओम कुमार (बीजेपी) मुंशी राम (आरएलडी) 258
नकुड़                   मुकेश चौधरी (बीजेपी) धर्म सिंह सैनी (सपा) 315
बड़ौत कृष्ण पाल मलिक (बीजेपी) जयवीर (आरएलडी) 315
शाहगंज रमेश (निषाद पार्टी) शैलेन्द्र यादव ‘ललई’ (सपा) 719
डुमरियागंज सैयदा खतून (सपा) राघवेंद्र प्रताप सिंह (बीजेपी) 771
मुरादाबाद शहर रितेश कुमार (बीजेपी) मोहम्मद यूसुफ अंसारी (सपा) 782
कटरा वीर विक्रम सिंह (बीजेपी) राजेश यादव (सपा) 357
दिबियापुर प्रदीप कुमार यादव (सपा) लाखन सिंह राजपूत (बीजेपी) 473
राम नगर फरीद महफूज किदवई (सपा) शरद कुमार अवस्थी (बीजेपी) 261
इसौली मोहम्मद ताहिर खान (सपा) ओम प्रकाश पांडेय (बीजेपी) 269
बिलासपुर बलदेव सिंह औलख (बीजेपी) अमरजीत सिंह (सपा) 307
चांदपुर स्वामी ओमवेश (सपा) कमलेश सैनी (बीजेपी) 234

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button